जिले में हो रही भीषण गर्मी से मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन भर हुई भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने और आसमान में आंशिक बादल रहने का अनुमान लगाया है।
लगातार कई दिनों से उत्तरी-पछुआ हवाओं के चलने से जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मंगलवार को भी लोगों को भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई। सुबह करीब करीब 9.30 बजे से ही तेज धूप होने लगी। दोपहर के समय आसमान से आग बरसने लगी।
चिलचिलाती धूप के कहर ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने में परहेज करने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने और आसमान में आंशिक बादल रहने की संभावना है।