फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की भूमिका में स्कूल पहुंचे डीएम

विज्ञापन
जयसिंहपुर के डिहवा विद्यालय में बच्चों को पढ़ाते डीएम। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के डिहवा प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में पहुंचे डीएम रवीश गुप्ता मंगलवार को शिक्षक की भूमिका में नजर आए। कक्षा-पांच के छात्रों से डीएम ने ब्लैक बोर्ड पर सवाल लिखकर हल करने को कहा। बच्चे कुछ सवाल का जवाब नहीं दे सके। इसके बाद डीएम ने स्वयं ब्लैक बोर्ड पर लिखकर गणित का सवाल समझाया। उन्होंने अंग्रेेजी के बारे में पूछताछ करते हुए बच्चों को पढ़ाया।
विज्ञापन

डीएम ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। डीएम ने उपस्थिति पंजिका, क्लास रूम व पठन-पाठन का जायजा लिया। साफ-सफाई को भी देखा। अध्यापकों को मिड-डे मील नियमित रूप से छात्रों को उपलब्ध कराते हुए शिक्षा में सुधार का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने बिरसिंहपुर स्थित 100 बेड के अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में चल रहा निर्माण कार्य बंद पाया गया। फार्मासिस्ट ने बताया कि सोमवार को निर्माण कार्य चल रहा था। इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था के प्रमुख से फोन पर बात करके कार्य को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। अभी तक हॉस्पिटल हैंडओवर नहीं किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद डीएम व सीडीओ ने गोवंश आश्रय स्थल बिरसिंहपुर का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें