फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन

विज्ञापन
विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शेम्फोर्ड स्कूल का छठा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाया
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आकर्षण प्ले ग्रुप के बच्चों का ‘स्कूल चलें हम’ पर सामूहिक नृत्य रहा। कार्यक्रम की श्रृंखला में नृत्य संगीत, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार तिवारी ने विद्यालय की विगत छह वर्षों की उपलब्धियों का वर्णन किया। इसमें कक्षा 10 के जिला टॉपर, ओलंपियाड में इंडिया टॉपर, स्वीमिंग में जिला टॉपर तथा ताइक्वांडो जैसी प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा का कजाकिस्तान तक की यात्रा का वर्णन किया। दूसरी ओर शिक्षकों के योगदान को सराहा। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ। बच्चों में चॉकलेट, चिप्स तथा मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्या श्वेता राव समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें