फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद खुले विद्यालयों में लौटी रौनक

विज्ञापन
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करीब माह भर बाद खुले माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार को रौनक लौट आई है। पहले दिन कोविड प्रोटोकॉल के तहत विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन किया गया। कोरोना संक्रमण की वजह से सभी विद्यालय भौतिक कक्षा संचालन के लिए बंद कर दिए गए थे। विद्यालयों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही थी।
विज्ञापन

कोरोना की संक्रमण गति मंद होने के बाद सोमवार से शासन ने कक्षा नौ से 12 व उच्च शिक्षण संस्थानों में भौतिक कक्षाओं के संचालन का निर्देश दिया था। निर्देश के बाद जिले के माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार को कक्षाएं शुरू हुईं। माध्यमिक विद्यालयों में गेट पर विद्यार्थियों के तापमान मापे गए। साथ ही सैनिटाइजर से हाथों को विसंक्रमित कराते हुए प्रवेश दिया गया। राजकीय इंटर कॉलेज, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत राजकीय विद्यालयों और सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मास्क के साथ प्रवेश दिया गया। महुअरिया स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गेट पर ही थर्मल स्कैनिंग से बच्चों का तापमान मापा गया। इसके बाद विद्यालय के अंदर इंट्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें