फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बांटे पौधे

Fri, 14 Aug 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरिया में बच्चों को दिए गए फलदार पौधे। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
धम्मौर। उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरिया में बृहस्पतिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार पौधों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सेव अर्थ बाई प्लांट और विद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। पांच पांडव-पांच पेड़ की संकल्पना के तहत विद्यार्थियों को पौधे दिए गए।
विज्ञापन

इनमें लीची, आंवला, अमरूद, बेल और नींबू शामिल थे। कृषि वैज्ञानिक ओम प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया। आदर्श शिक्षक सुरेंद्र यादव और पर्यावरणविद प्रेम कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर बालिकाओं ने सरस्वती वंदना और समूह नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण तिवारी और अनिरुद्ध यादव, आशुतोष तिवारी, रवि जायसवाल सहित शिक्षक व ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें