फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोशनदान की ग्रिल तोड़कर घर से जेवर व नकदी चोरी

Fri, 14 Aug 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। बरौंसा के बखत का पुरवा में बुधवार रात चोरों ने एक घर के पीछे बने कमरे के रोशनदान की लोहे की ग्रिल तोड़कर जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने परिवार के सदस्यों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी होने पर परिजन अवाक रह गए।
विज्ञापन


गांव निवासी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि उनके घर में बुधवार रात चोर पीछे की ओर बने कमरे के रोशनदान की ग्रिल तोड़कर दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी और बेड को खंगालने के बाद चोर जेवरात और नकदी लेकर भाग निकले। पीड़ित के बड़े पुत्र आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि रात तीन बजे उनकी नींद खुली। कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने मां को फोन किया तो उनका कमरा भी बाहर से बंद था। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले चाचा को फोन किया। चाचा के पहुंचने पर दरवाजा खोला गया। परिवार के लोग पीछे के कमरों में पहुंचे तो सामान बिखरा मिला और रोशनदान की लोहे की ग्रिल टूटी हुई थी।

सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार राय ने भी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर मालिक से चोरी हुए सामान की लिस्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें