फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीन स्तरीय निगरानी में होगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं

Wed, 12 Feb 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 27 फरवरी से शुरू होने वाली संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी चल रही है। नकल पर रोक लगाने व अव्यवस्था रोकने के लिए इस बार परीक्षा की तीन स्तर पर मॉनीटरिंग होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर पर एक कंट्राेल रूम बनाया जाएगा और केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों को इससे जाेड़ा जाएगा। इसकी मॉनीटरिंग मंडल व राज्य मुख्यालय से की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। यहां 2300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। श्री बलदेवदास हनुमत संस्कृत महाविद्यालय, उनुरखाकुटी में 600 बच्चों का केंद्र बनाया गया है। कमलाकर आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, लोहरामऊ में 600, श्री शिव सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय, बेलवाई में 500 और श्री संस्कृत महाविद्यालय, करौंदिया में 600 बच्चों की सीट आवंटित की गई है। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इन कैमरों का आईपी एड्रेस लेकर उसे जिले में बनने वाले कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। बोर्ड से निर्देश मिलने के बाद तैयारी शुरू की गई है।

ऑनलाइन मॉनीटरिंग होगी
संस्कृत शिक्षा परिषद इस बार यूपी बोर्ड की तर्ज पर परीक्षाएं संपन्न कराने की तैयारी में है। परीक्षा की ऑनलाइन मॉनीटरिंग होगी। कंट्रोल रूम में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी, जो कि परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। जिला व मंडल मुख्यालय स्तर पर सचल दल का भी गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


18 मार्च से होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि जिस तरह यूपी बोर्ड परीक्षा की मॉनीटरिंग और तैयारियां की जा रही हैं, उसी तरह संस्कृत की परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। 18 मार्च से 27 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तिथि भी निर्धारित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें