सुल्तानपुर। जिले में नौ करोड़ रुपये से नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने जनवरी में पूर्वांचल विकास निधि सामान्य योजना के तहत 6.42 करोड़ व स्पेशल कंपोनेंट के तहत 1.78 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। विकास विभाग ने पांचों विधायकों व एक एमएलएसी से उनके क्षेत्र में निर्माण का प्रस्ताव मांगा था। इसमें एक विधायक के हक में करीब एक करोड़ 35 लाख रुपये का कार्य आ रहा है।
सभी छह विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बनाई जाने वाली सड़कों का प्रस्ताव भेज दिया है। इसके बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सिडको व उप्र लघु उद्योग निगम की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कार्ययोजना स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
नई सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा बढ़ सकेगी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ददन कुमार ने बताया कि विधायकों के प्रस्ताव पर विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कार्ययोजना स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे।