फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ विश्व का सबसे बड़ा अराजनीतिक संगठन: रवींद्र

Sun, 06 Sep 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख जन गोष्ठी को संबो​धित करते रवींद्र प्रकाश सिंह। संव
विज्ञापन
लंभुआ। भारतीय शिक्षण मंडल के जिला संयोजक रवींद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा अराजनीतिक संगठन है। संघ के 44 अन्य अनुषांगिक संगठन भी हैं। इसके बावजूद संघ को लेकर गलत नैरेटिव (आख्यान) गढ़े जा रहे हैं। वे शनिवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख जन गोष्ठी को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र का अर्थ गैर हिंदुओं को मारकर भगाना नहीं है। संघ उन मुस्लिम और ईसाई समुदायों का पूरा समर्थन करता है, जिनकी विचारधारा राष्ट्र की अस्मिता से मेल खाती है। उन्होंने विदेशी शक्तियों पर धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये भारत में शांति नहीं चाहती हैं। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई-कढ़ाई केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ. गुलाब सिंह ने किया। कार्यक्रम में मंच पर खंड संघ चालक डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, कर्नल पंकज पटेल, ब्लॉक प्रमुख डॉ. कुंवर बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें