फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज विवाह बंधन में बंधेंगे 810 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जिले में 810 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। जिले में एक साथ सभी जोड़ों का विवाह कराने के लिए जिला पंचायत व ब्लॉकों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की रिपोर्ट पर शासन ने सभी जोड़ों को एक साथ विवाह कराने के लिए 11 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। सामूहिक विवाह का आयोजन जिला पंचायत व ब्लॉकों पर किया जा रहा है। शनिवार को ब्लॉकों व जिला पंचायत में नए जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। समाज कल्याण विभाग के आरजू नैयर सिद्दीकी ने बताया कि जिला पंचायत में 251 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। शेष जोड़ों का विवाह 14 विकास खंडों में आयोजित कार्यक्रम में होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों को भी बुलाया गया है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें