फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं शोभा यात्रा निकाली

Thu, 14 Jan 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साईं मंदिर चतुर्थ वार्षिकोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में पालकी व शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई साईं शोभायात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पुष्पवर्षा भी की गई। भक्ति धुनों पर सांई भक्त झूमते रहे। शहर के गभडिय़ा स्थित सांई मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार को होगा।

समारोह के एक दिन पूर्व मंदिर की कमेटी की ओर से शहर में साईं शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई सांई शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। भक्ति धुनों पर सांई के अनुयायी झूमते रहे। कार्यक्रम के आयोजकों के मुताबिक 15 जनवरी को सांई मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव रहेगा जिसके उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से मंदिर प्रांगण पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सांई संध्या व झांकी का कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें