फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आठ ट्रेनों का मार्ग बदला, 20 मार्च से सुल्तानपुर से होकर गुजरेंगी

Fri, 07 Mar 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ रेल मंडल के मां बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़ जंक्शन), मां बाराही देवी धाम (पिरथीगंज) व गौरा रेल खंड में 20 से 26 मार्च तक रेल पथ दोहरीकरण के कार्य के लिए आठ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। ये ट्रेन सुल्तानपुर होते हुए गुजारी जाएंगी।
विज्ञापन




20 से 26 मार्च के बीच आरंभिक स्टेशन से चलने वाली प्रयागराज-लालगढ़ अप व डाउन एक्सप्रेस जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते से चलेगी। 19 से 25 मार्च के बीच आरंभिक स्टेशन से चलने वाली हावड़ा-अमृतसर अप व डाउन मेल दोनों दिशाओं में जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते से चलेगी। 22 व 25 मार्च को आरंभिक स्टेशन से चलने वाली पटना-जम्मूतवी अर्चना अप एक्सप्रेस जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते से जाएगी।
वहीं 19 व 23 मार्च को आरंभिक स्टेशन से चलने वाली जम्मूतवी-पटना अर्चना डाउन एक्सप्रेस लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद के रास्ते से जाएगी। 21, 23 व 25 मार्च को आरंभिक स्टेशन से चलने वाली पुरी-आनंदविहार नीलांचल अप एक्सप्रेस जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते से चलेगी। 21 मार्च को आरंभिक स्टेशन से चलने वाली ढंडारीकलां-अगरतला पीसीईटी एक्सप्रेस लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद के रास्ते से जाएगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों के डायवर्जन का शेड्यूल संबंधित स्टेशनों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें