फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत :13 बसाें का संचालन बंद

Fri, 07 Mar 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर डिपो में खड़ी बसें। -
विज्ञापन
सुुल्तानपुर। करीब एक सप्ताह से जिले के डिपो की 13 बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इन बसों की संख्या कम होने का असर अब स्थानीय और बाहरी दोनों रूटों पर पड़ा है। सुबह से शाम तक यात्री परेशान हो रहे हैं। हालांकि बसें क्यों बंद की गई, इसका जवाब जिम्मेदारों के पास भी नहीं है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर डिपो में 148 बसें हैं। इसमें निगम की 85 और 63 बसें अनुुबंंधित हैं। महाकुंभ मेले से लौटने के बाद विभिन्न रूटों पर 13 बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। करीब एक सप्ताह से निगम की बसें विभिन्न रूटों पर नहीं जा रही हैं। अधिकारी बसें बंद होने की वजह भी नहीं बता रहे हैं।

विभागीय कर्मियों के अनुसार बसें बंद होने से सुल्तानपुर से जयसिंहपुुर, अखंडनगर, कादीपुर, दोस्तपुर, धनपतगंज, अंबेडकरनगर, अमेठी व रायबरेली रूट पर बसें कम हो गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को बस स्टेशन पर मौजूद यात्री राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें अमेठी जाना था। शाम छह बजे के बाद अमेठी के लिए कोई बस नहीं है। अशोक कुमार रावत ने बताया कि रायबरेली के लिए उन्हें अभी तक बस नहीं मिली है।
विज्ञापन


सेवा प्रबंधक अयोध्या ने मांगा जवाब
13 बसों के नहीं चलने के मामले को अयोध्या क्षेत्र के सेवा प्रबंधक नीरज सोनकर ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने तीन मार्च को सुुल्तानपुर डिपो के एआरएम विनोद शुक्ल को पत्र भेजकर जवाब मांगा है। इसके साथ ही बसों को नियमित चलाने का निर्देश दिया है।

सेवा प्रबंंधक के पत्र के विषय में हमें जानकारी नहीं है। मैं काफी दिनों से अवकाश पर हूं। पत्र देखने के बाद ही कुुछ बताना संभव होगा। विनोद शुक्ल, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें