फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कक्ष निरीक्षकों को मिलेंगे क्यूआर कोड वाले परिचय पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में इस बार 104 प्रस्तावित केंद्रों पर 76,694 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा देंगे। इस बार क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। इसमें ड्यूटी का स्थान, फोटो, कॉलेज का नाम, स्नातक का विषय, अध्यापन का विषय, पद, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा से संबंधित जिले में अध्ययनरत हाईस्कूल के 40,122 व इंटरमीडिएट के 36,572 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसमें हाईस्कूल में 20,360 बालक, 19,582 बालिका व निजी 180 विद्यार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 17506 बालक, 18137 बालिका व 929 प्राइवेट विद्यार्थियों ने नामांकन किया है। वर्ष 2025 की अपेक्षा इस बार 2972 परीक्षार्थी कम हो गए हैं। बीते वर्ष 79666 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि केंद्रों पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी विद्यालयों के शिक्षक होंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। पोर्टल पर अपलोड डाटा के आधार पर परिचय पत्र शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा में पहले के मुकाबले इस बार अधिक सख्ती बरती जा रही है। बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षकों का पूरा डाटा वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। इसके आधार पर उनके परिचय पत्र जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें