फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक समेत दो लोगों को बंधक बनाकर बदमाशों ने 32 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के बरौंसा चौराहे के पास सोमवार की रात हथियार बंद बदमाशों ने पराग डेयरी संचालक और उसके सहयोगी को बंधक बनाकर 32 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर दोनों की बदमाशों ने असलहे के बट से जमकर पिटाई की। मंगलवार की सुबह सीओ जयसिंहपुर ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र के शोभीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार वर्मा (32) और भोजापुर निवासी शिव कुमार वर्मा के साथ हुई। धर्मेंद्र बरौंसा चौराहे के पास वर्मा पराग मिल्क बार चलाते हैं। शिव कुमार वहां काम करता है। सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे एक बाइक से तीन युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और सिगरेट मांगी। जब तक धर्मेंद्र कुछ समझते एक कार से तीन अन्य लोग भी पहुंच गए। बाइक व कार बदमाशों ने असलहा निकाल लिया और धर्मेंद्र और शिव कुमार पर तान दिया। इसके बाद दुकान में रखे 32 हजार रुपये लूट लिए। धर्मेंद्र और शिवकुमार ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे की बट और लात-घूसों से दोनों की जमकर पिटाई की।
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। यूपी 112 के साथ ही जयसिंहपुर कोतवाल एके सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मंगलवार की सुबह सीओ जयसिंहपुर राधेश्याम शर्मा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें