फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोडवेज बस चालक-परिचालक की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 30 Sep 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। बेदूपारा बाईपास पर सोमवार रात रोडवेज बस के चालक और परिचालक की पिटाई कर दी गई। घटना में दोनों को चोटें आई हैं। रात करीब आठ बजे चालक महेंद्र कुमार गिरि निवासी पहाड़पुर श्रीरामपुर, कादीपुर बस लेकर वाराणसी से सुल्तानपुर आ रहे थे। उनके साथ परिचालक आशीष पांडेय निवासी बेदूपारा, लंभुआ भी थे। परिचालक आशीष पांडेय ने पुलिस को बताया कि नरहरपुर कोथरा कट के पास कुछ सवारियों ने बस रुकवाई।
विज्ञापन

एक सवारी लखनऊ जाना चाहती थी, लेकिन बस वहां नहीं जा रही थी। इस बात पर सवारी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद तीन-चार अन्य लोगों ने बाइक से बस का पीछा किया। बेदूपारा कट पर बस को रोककर चालक और परिचालक की पिटाई की गई। पुलिस उपाधीक्षक ऋतिक कपूर ने बताया कि एक हमलावर की पहचान हो चुकी है। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें