फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मार्ग पर आवाजाही हुई दूभर

विज्ञापन
9. सुल्तानपुर में जर्जर सड़क। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। बरौंसा-बिरसिंहपुर मार्ग पर सफर करना पहले से ही मुश्किलों भरा था। इस बीच सप्ताह भर से हो रही बारिश ने राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। खस्ताहाल सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढे से राहगीरों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) की कई बार शिकायत के बाद भी क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय तहसील क्षेत्र से होकर गुजरी सिक्स लेन सड़क के निर्माण में लगे ओवरलोड डंपरों ने मिट्टी और गिट्टी की ढुलाई कर सड़क को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे बगियागांव से बिरसिंहपुर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने की वजह से सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है। गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़कों पर हुए जलभराव की वजह से आए दिन उसमें गिरकर राहगीर घायल हो रहे हैं। दर्जनों गांवों के लोग इस मार्ग से आवाजाही बंद कर वैकल्पिक मार्ग से लंबी दूरी तय कर तहसील मुख्यालय व अन्य स्थानों पर जाने के लिए विवश हैं। सड़क की दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबा संदीप श्रीवास्तव, व्यापारी नेता अरविंद गुप्ता, राकेश प्रताप सिंह, संदीप सिंह, रमेश अग्रहरि, विनोद मोदनवाल ने कई बार तहसील प्रशासन से सड़क की व्यवस्था में सुधार की मांग की। इसके बाद भी समस्या का स्थायी निदान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें