फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में अनलोडिंग सेे भीगा चावल

Mon, 29 Jun 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बारिश के दौरान मालगाड़ी से चावल उतारने से सोमवार को चावल की करीब तीन हजार बोरियां भीग गईं। उतारने के बाद चावल को निगम की अमहट गोदाम में सीधे भंडारित करने से चावल के सीलन की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों जिले की भारतीय खाद्य निगम की गोदाम में चावल का स्टॉक निल हो गया था। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बीपीएल व अंत्योदय समेत अतिरिक्त बीपीएल योजना के बाधित होने पर केंद्र सरकार ने एक रैक चावल भेजा था। वितरण के सापेक्ष मात्रा काफी कम मिलने पर दूसरा रैक भेजने को मंजूरी दी गई थी।

 रविवार की रात चावल की दूसरी रैक सुल्तानपुर स्टेशन पहुंची। रैक को लक्ष्मणपुर स्थित साइडिंग पर उतार के लिए सुबह पांच बजे भेज दिया गया। बारिश के दौरान चावल उतारने से करीब तीन हजार बोरियां भीग गईं। उतारी गईं कुल पांच हजार से अधिक बोरियों को खुले स्थान में रखवाने के बजाय अफसरों ने सीधे गोदाम में भंडारित करा दिया जिससे उसके खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


चावल की सुरक्षा का जिम्मा निगम पर
एफसीआई के डिपो प्रबंधक मो जसीम कहते हैं कि बारिश लगातार होने से चावल का उतार करना पड़ा। चावल सीधे अमहट की निगम की गोदाम में भंडारित किया जा रहा है। चावल की सुरक्षा का जिम्मा निगम का है।

डीएसओ अजय सिंह कहते हैं कि चावल भीगने के बाद उसके सीलन की चपेट में आने के आसार बढ़ जाते हैं। ऐसे में चावल की बारियों को कुछ दिन हवा में रखने के बाद ही भंडारित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें