फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निर्माण रुकवाने पहुंचे थानाध्यक्ष की भाजपा ब्लॉक प्रमुख से नोकझोंक

Mon, 18 Nov 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
भाजपा नेता और पुलिस के बीच होती बहस।
विज्ञापन
- मामला बढ़ने पर बुलाई गई कई थानों की पुलिस
विज्ञापन

- एसडीएम के पहुंचने पर रुका व्यावसायिक दुकानों का निर्माण
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। ब्लॉक परिसर के बगल क्षेत्र पंचायत निधि से बनवाई जा रहीं व्यावसायिक दुकानों का निर्माण रुकवाने रविवार की शाम पहुंचे थानाध्यक्ष से भाजपा ब्लॉक प्रमुख की तीखी नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ते देख कई थानों की पुलिस बुला ली गई। इधर, एसडीएम के पहुंचने के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया।
बल्दीराय ब्लॉक परिसर के बगल क्षेत्र पंचायत निधि से व्यावसायिक दुकानों का निर्माण चल रहा है। दुकानों पर रविवार को छत डाली जा रही थी। इस बीच पशु अस्पताल की भूमि पर व्यावसायिक दुकानों का निर्माण कराने की शिकायत पर एसडीएम गामिनी सिंगला ने निर्माण कार्य तत्काल रोकने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर मौके पर पहुंचे बल्दीराय थानाध्यक्ष धीरज कुमार निर्माण कार्य रुकवाने लगे। सूचना पर ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने थानाध्यक्ष से निर्माण रोकने की नोटिस मांगी। एसओ व ब्लॉक प्रमुख से तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। थानाध्यक्ष की सूचना पर अधिकारियों ने धनपतगंज और हलियापुर थानों की पुलिस भेज दी।
विज्ञापन

मौके पर क्षेत्राधिकारी सौरभ सामंत, तहसीलदार अरविंद तिवारी, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह पहुंच गए। मामला गरमाते देख एसडीएम भी मौके पर पहुंच गईं। एसडीएम गामिनी सिंगला ने सोमवार को पैमाइश के बाद निर्माण कराने का निर्देश दिया है। दोनों पक्षों में सहमति बन गई। नायब तहसीलदार गुलाब सिंह ने बताया कि सोमवार पैमाइश के बाद काम कराने की सहमति बनी है। प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें