फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण केंद्र का सर्वर दो दिनों से फेल

Sun, 05 Jul 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र का सर्वर बीते दो दिनों से फेल है। इसकी वजह से यात्रियों को आरक्षित के साथ तत्काल टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। टिकट नहीं मिलने से जहां रेलवे को प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


गौरीगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन यात्रा करने वालों की मुश्किल आरक्षण काउंटर अलग होने के बावजूद नहीं थम सकी हैं। आलम यह है कि बीते दो दिनों से आरक्षण केंद्र का सर्वर फेल होने से यात्रियों को न तो आरक्षित टिकट मिल पा रहे हैं न ही तत्काल टिकट। आरक्षण केंद्र पर मात्र अनारक्षित टिकट ही बेचे जा रहे हैं।

आरक्षित और तत्काल टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को अमेठी रेलवे स्टेशन का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सर्वर फेल होने से रेल महकमे को प्रतिदिन करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का चूना लग रहा है। स्टेशन मास्टर पंकज सिंह ने बताया कि सर्वर फेल होने की जानकारी डीआरएम कार्यालय को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें