फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन के तहत गणतंत्र दिवस पर होंगे आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों पर इस बार कोरोना का साया है। संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश पर प्रशासन ने कुछ कार्यक्रमों में कटौती कर दी है। कुछ कार्यक्रमों को ऑनलाइन करने का निर्देश जारी किया है। प्रशासन की ओर से कोरोना गाइडलाइन के तहत सभी कार्यक्रमों को आयोजित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बुधवार को गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ कटौती कर दी है। इस बार सुबह सर्वधर्म प्रार्थना, छात्रों की प्रभात फेरी नहीं निकाली जाएगी। इसके साथ ही फल वितरण आदि कार्यक्रमों में भी कटौती कर दी गई है। डीएम रवीश गुप्ता ने दोपहर को जीआईसी में आयोजित होने वाली निबंध प्रतियोगिता व शाम को पं. राम नरेश सभागार में आयोजित होने वाले देश भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को ऑनलाइन कराने का निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइंस में होने वाली परेड, सभी कार्यालयों में झंडारोहण समेत अन्य कार्यक्रमों को कोरोना गाइडलाइन के तहत आयोजित करने का निर्देश दिया है। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को इसका अनुपालन करने का निर्देश दिया है।
सुबह 8:30 बजे सभी कार्यालयों पर झंडारोहण
गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को जिला प्रशासन ने जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक सुबह सवा आठ बजे शहीद स्तंभों की साफ-सफाई व माल्यार्पण, साढ़े आठ बजे सभी कार्यालयों में झंडारोहण व संकल्प, नौ बजे पंत स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता, साढ़े नौ बजे पुलिस लाइंस में परेड, 10 बजे शिक्षण संस्थाओं में खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक व देश की एकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होंगे। 10 बजे ही सैनिक कल्याण कार्यालय में कार्यक्रम, 11 बजे प्रत्येक ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व स्वास्थ्य पर गोष्ठी और साढ़े 12 बजे से पंत स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 12 बजे जीआईसी में निबंध प्रतियोगिता व शाम तीन से पांच बजे तक पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागर में सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम ऑनलाइन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें