फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चीनी मिल का मरम्मत कार्य पूरा, चालू होने का इंतजार

Sun, 03 Nov 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर ​स्थित किसान सहकारी चीनी मिल
विज्ञापन
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। किसान मिल के संचालन का इंतजार कर रहे हैँ। आलम यह है कि किसान गेहूं की बोआई के लिए गन्ना की पेड़ी की कटाई कर औने-पौने दामों में क्रशर पर बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पेड़ी गन्ने की फसल पककर तैयार हो गई है और उसमें किसान गेहूं की बुआई करना चाहते हैं। चीनी मिल न चलने से गन्ना के खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं। चीनी मिल की उपाध्यक्ष रेनू सिंह ने पेराई सत्र 2024-25 की शुरुआत के लिए प्रमुख सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग को पत्र लिखा है।
सप्ताहभर से अधिक का समय बीतने के बावजूद शासन से स्वीकृति नहीं दी गई है। किसान पेड़ी गन्ने की कटाई कर गेहूं की बोआई करना चाहते हैं। समय से मिल संचालन शुरू नहीं होने से किसानों को काफी कम दामों पर गन्ने की उपज को क्रशर पर बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रबंध कमेटी के सदस्यों की हुई थी बैठक
बीते दिनों प्रबंध कमेटी के संचालक सदस्यों की बैठक चीनी मिल की उपाध्यक्ष रेनू सिंह की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में प्रस्ताव पारित कर गन्ना आयुक्त से चीनी मिल को नवंबर माह के आखिरी सप्ताह तक चालू करने का आग्रह किया गया था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी शासन से कोई जवाब नहीं आया। इससे परेशान किसान गन्ने की फसल को क्रशर पर बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें