फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्वतंत्रता सेनानी के संघर्ष और आदर्शों को किया याद

Thu, 10 Sep 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अवध किसान आंदोलन के प्रणेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबा रामलाल की 158 वीं जयंती बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मनाई गई। गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं ने उनके संघर्ष और किसान हित में किए कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता मोहम्मद हारून ने कहा कि जमींदार परिवार में जन्म लेने के बावजूद बाबा रामलाल जमींदारी प्रथा के विरोधी रहे और किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष किया। बताया कि बाबा ने आनंद भवन में पंडित नेहरू के सामने सेनानी पेंशन लेने से इन्कार कर दिया था। प्रमोद मिश्र ने उनके जीवन को नई पीढ़ी के लिए आदर्श बताया। आयोजक वरुण मिश्र ने कहा कि उनके आदर्शों पर चलना ही प्राथमिकता है। इस दौरान हरीश त्रिपाठी, सुरेंद्र शुक्ल, राहुल त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें