सुल्तानपुर। जिले में रविवार को सुबह के समय बारिश बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटा तक बारिश होने के बाद रुक गई। दोपहर के समय मौसम का मिजाज बदल गया और धूप निकल आई।
शाम तक धूप रहने से सड़कों व रास्तों पर जमा कीचड़ सूखने लगा है। इससे लोगों को आवाजाही में सहूलियत मिलने लगी है। पिछले कई दिनों से हो बारिश के बाद मौसम साफ हो जाने से लोगों को राहत मिल गई है।
मौसम अनुकूल पाकर किसान अगेती धान की रोपाई में जुट गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है।
रविवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 98-89 फीसदी रही। उत्तरी-पछुवा हवा की गति 2.7 किमी/घंटे रही।