फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीनों खंडों में बांटे गए पंजीकृत व्यापारी

Fri, 04 Jul 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राज्य कर विभाग ने तीन खंडों में पंजीकृत व्यापारियों का बंटवारा किया है। तीनों खंडों के अधिकारी अब अपने क्षेत्रों में जांच, राजस्व वसूली और पंजीकरण का काम करेंगे।
विज्ञापन

जिले में राज्यकर विभाग के तीन खंड हैं। अभी तक खंडों में रखे गए पंजीकृत व्यापारियों की संख्या में भिन्नता थी। सबसे अधिक व्यापारी खंड-एक में थे। इसी तरह अन्य जिलों में स्थिति असमान्य होने पर शासन ने खंडों में व्यापारियों का बराबर बंटवारा कर दिया।
उपायुक्त खंड एक लोहितेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक खंडों में करीब 3200 व्यापारियों को रखा गया है। खंड दो में उपायुक्त का नया पद सृजित किया गया है। अब तीनों खंडों में एक-एक उपायुक्त व सहायक आयुक्त तैनात होंगे। नई व्यवस्था से कार्य में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें