फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पहले दिन ही नहीं बंट सका राशन

Mon, 25 May 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में जून माह के राशन वितरण अभियान की शुरुआत पहले ही दिन अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। राशन व चीनी की आपूर्ति समय पर न पहुंचने से राशन की कई दुकानों पर वितरण शुरू नहीं हो सका। बड़ी संख्या में कार्डधारकों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन


जिले में उचित दर की कुल 1084 दुकानें संचालित हैं। यहां करीब 4.58 लाख कार्डधारकों को राशन वितरित किया जाना है। इनमें 3.77 लाख पात्र गृहस्थी तथा 80,373 अंत्योदय कार्डधारक शामिल हैं। शासन के निर्देश पर सोमवार से जून माह का वितरण शुरू किया गया था।

इस बार अंत्योदय कार्डधारकों को निर्धारित राशन के साथ प्रति कार्ड तीन किग्रा चीनी भी दी जानी है। हालांकि पहले ही दिन कई स्थानों पर गेहूं, चावल और चीनी की आपूर्ति पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कहीं केवल चावल पहुंचा, तो कहीं दुकानें बंद रहीं। कई दुकानों पर विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी भी नहीं दिखी, जिससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे।

दो दिन में सामान्य होगी आपूर्ति व्यवस्था : जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि वितरण के पहले दिन कुछ स्थानों पर आपूर्ति संबंधी दिक्कतें सामने आई हैं।
विज्ञापन

विभाग स्तर पर इसकी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अगले एक-दो दिनों में राशन व चीनी की आपूर्ति सामान्य रूप से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें