फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4,44,847 कार्डधारकों को मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश सरकार की ओर से फ्री राशन योजना तीन माह के लिए बढ़ाए जाने से जिले के 4,44,847 कार्डधारकों को राहत मिल गई है। तीन माह तक कार्डधारक गेहूं, चावल, चना, रिफाइंड व नमक का लाभ लेंगे।
विज्ञापन

जिले में अंत्योदय योजना के 80,390 कार्डधारक और पात्र गृहस्थी योजना के 3,64,457 कार्डधारक हैं। इन सभी को प्रत्येक माह दो चरणों में मुफ्त राशन मिलता है। इसमें गेहूं, चावल के साथ एक किलोग्राम चना, एक लीटर रिफाइंड व एक किलोग्राम नमक शामिल है। अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड 35 किलोग्राम गेहूं व चावल मिलता है। पात्र गृहस्थी योजना में यूनिट की दर से दो किलोग्राम चावल व तीन किलोग्राम गेेेहूं दिया जाता है। सरकार ने मार्च माह तक ही फ्री राशन की योजना निर्धारित की थी। प्रदेश में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्री राशन योजना को तीन माह के लिए बढ़ा दिया है। फ्री राशन योजना तीन माह के लिए बढ़ने से जिले के 4,44,847 कार्डधारक इससे लाभान्वित होंगे। जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि मार्च माह तक फ्री राशन योजना लागू थी। मुख्यमंत्री ने तीन माह के लिए फ्री राशन योजना बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें