फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किशोरी को घर से बुलाकर पड़ोसी ने अपने घर के कमरे में बंद कर दिया। कमरे में पहले से मौजूद पड़ोसी के रिश्तेदार ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को पीड़िता को लेकर थाने पहुंची मां ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

गोसाईंगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला सोमवार की सुबह अपने मायके गई थी। उसका पति मजदूरी करने निकला था। घर में महिला की नाबालिग पुत्री मौजूद थी। शाम करीब पांच बजे महिला का पड़ोसी बिंदे उसके घर पहुंचा और किशोरी को बुलाकर अपने घर ले गया और उसे कमरे में बंद कर दिया। घर में मौजूद बिंदे के रिश्तेदार अनुपम निवासी गोलन पारा ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को मायके से वापस घर पहुंची महिला को उसकी बेटी ने आपबीती सुनाई। बेटी को लेकर थाने पहुंची महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ गोसाईंगंज संदीप राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें