शहर में निकली कांग्रेस की रैली में शामिल महिलाएं
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से बृहस्पतिवार को महिलाओं के साथ कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ के नारों से शहर गूंज उठा। शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए रैली का समापन जिला कांग्रेस कमेटी पर हुआ।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में पार्टी कार्यालय से पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। पदयात्राडाकखाना चौराहा, शाहगंज चौराहा, चौक, सब्जी मंडी, बस अड्डा होते हुए जिला कांग्रेस कमेटी पर पहुंच संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नारे लड़की हूं-लड़ सकती हूं से पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना है। बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस में शामिल हो रही हैं। प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी ने कहा कांग्रेस पार्टी जन सरोकार के मुद्दे उठा रही है। इससे जनता में पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव महिला कंचन सिंह, जिला उपाध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष वरुण मिश्रा, शहर अध्यक्ष नौशाद खान, जिला कोषाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, शहर उपाध्यक्ष अमित सिंह, जिला सचिव इमरान अहमद, जिला सचिव पवन मिश्रा नन्हे, पीसीसी सदस्य हौंसिला प्रसाद भीम समेत कई महिलाएं मौजूद थीं।