अमेठी। स्थानीय रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को चयनित गांव मुराई का पुरवा में एड्स जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय प्राचार्य डॉ. पूनम सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर कॉलेज से रवाना किया।
रैली में मौजूद छात्राओं ने एड्स का ज्ञान बचाए जान, जानकारी ही बचाव है के नारे के साथ ग्रामीणों को एड्स के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. संगीता सिंह, डॉ. कामना सिंह, किरन सिंह, पूजा सिंह सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रही।