फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना

Mon, 29 Jun 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर।  जिले में मानसून के सक्रिय होने से सोमवार को रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। लोगों को गर्मी  से पूरी तरह से राहत मिल गई है।  मौसम  विभाग के मुताबिक मंगलवार को आसमान में बदली छाए रहने और छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


मानसून की पहली बारिश रविवार को होने से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई थी। सोमवार को सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहे। सुबह के समय से ही रुक-रुककर रिमझिम बारिश की शुरुआत हो गई। दिन भर बारिश की फुहारों से मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से पूरी तरह से राहत मिल गई। दिन भर हुई रिमझिम बारिश से लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ी।

 सड़कों पर जगह-जगह कीचड़ जमा होने से राहगीर परेशान रहे। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम  विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान  32.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम  तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 23.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम में आर्द्रता (नमी)  96-89 फीसदी रही।  मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में बदली छाए रहने और छिटपुट बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें