लंभुआ। स्थानीय कस्बे व तहसील मुख्यालय को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए पांडेयपुर गांव में नया विद्युत उपकेंद्र बनाया गया है। कस्बे तक आपूर्ति के लिए खंभों को गाड़कर तार बिछाने का काम शुरू हो गया है।
प्रदेश सरकार ने तहसील मुख्यालयों के लिए अलग से विद्युत आपूर्ति की योजना बनाई थी। इसी क्रम में तहसील मुख्यालय पर नया उपकेंद्र बनाया जाना था। कस्बे में उपकेंद्र के लिए भूमि नहीं मिल पाई।
बाद में बेदूपारा में भी भूमि की खोज की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पांडेयपुर में ग्राम समाज की जमीन पर विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की अनुमति मिली। पांडेयपुर गांव में उपकेंद्र बनकर तैयार है। खंभे गाड़ने का काम भी शुरू हो गया है। विद्युत लाइन तैयार होने के बाद तहसील मुख्यालय को उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।