फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से किसानों को राहत

Wed, 23 Aug 2017 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पारा गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया है। पखवारे भर बाद हल्की बारिश होने से किसानों को राहत मिल गई है। बारिश से धान समेत सभी फसलों को फायदा पहुंचा है। दोपहर तक रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान में बादल रहने और बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम में आर्द्रता (नमी) 94-92 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 3.0 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें