फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू पीड़ित महिला ने तोड़ा दम, देवरानी भी चपेट में  

Wed, 23 Aug 2017 10:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय तहसील के शाहगढ़ कस्बे की रहने वाली डेंगू पीड़ित एक महिला की जहां मंगलवार रात लखनऊ में मौत हो गई वहीं उसकी देवरानी का मुंशीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक ही परिवार की दो महिलाओं के डेंगू पीड़ित होने और अन्य लोगों के इसकी चपेट में आने की आशंका से कस्बे में हड़कंप है।       
विज्ञापन



शासन के आदेश पर डेंगू के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई योजना व तैयारी पर बीमारी भारी पड़ रही है। जिले में डेंगू का पहला मामला गौरीगंज तहसील के शाहगढ़ कस्बे में सामने आया है। सोमवार को कस्बा निवासी शिवपूजन की पत्नी ज्ञानमती (32) व उसके छोटे भाई बृजेश की पत्नी रेखा (26) को तेज बुखार हुआ। दोनों को बुखार में तपता देख परिवारीजन उन्हें लेकर सीएचसी शाहगढ़ गए। वहां जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद डॉटरों ने दोनों को लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिवारीजन ज्ञानमती को ट्रॉमा सेंटर व रेखा को मुंशीगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।

ट्रॉमा सेेंटर में इलाज के दौरान मंगलवार देर शाम ज्ञानमती की मौत हो गई, जबकि रेखा का अब भी इलाज चल रहा है। ज्ञानमती की मौत व रेखा के डेंगू से पीड़ित होने से परिवारीजनों के साथ ही शाहगढ़ कस्बे में हड़कंप मचा है। वहीं दूसरी ओर सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने शाहगढ़ कस्बे में डेंगू से एक महिला की मौत व एक के गंभीर होने की बात स्वीकार की। बताया कि टीम कस्बे में कैंप कर विशेष किट से लोगों की जांच कर उन्हें दवाएं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें