फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश से कम हुई तपिश

Wed, 04 May 2016 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
आंधी से पटरी से उतरी बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार की रात आए आंधी से ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों जगहों पर तार व पोल टूटकर गिर गए। तार व पोल गिरने से दो सैकड़ा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। आंधी में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। वितरण खंड क्षेत्रों से नुकसान की रिपोर्ट मंगा रहा है।
विज्ञापन


शाम को वितरण खंड ने सभी ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल होने का दावा किया है। हालांकि अभी भी सैकड़ा भर गांवों में आपूर्ति की समस्या बनी है। वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि बुधवार की शाम तक तकरीबन सभी फीडरों को चालू कर दिया गया है।

नुकसान की रिपोर्ट मंगाई गई है। उधर मौसम के बदले मिजाज से मंगलवार की रात में शहर समेत ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश हुई। हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिल गई।
विज्ञापन


बारिश से जायद की सभी फसलों को फायदेमंद पहुंचा है। बुधवार को दिन में तेज धूप निकलने से फिर उमस भरी गर्मी होने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक 13.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें