फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर रेलवे ने निरस्त की 15 जोड़ी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनता कर्फ्यू को सफल बनाने व कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए रविवार को रेलवे की ओर से स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली पैसेंजर, मेल, एक्सप्रेस समेत 15 जोड़ी ट्रेनों का संचालन आरंभिक स्टेशनों से निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सद्भावना अप, सुहेलदेव अप, बेगमपुरा अप, श्रमजीवी अप व डाउन ट्रेनों का संचालन भी निरस्त रहा। बड़ी संख्या में प्रमुख ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से रेलवे स्टेशन परिसर के भीतर व बाहर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।
रविवार को पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए कोरोना वायरस से बचाव को लेकर रेलवे स्टेशन पर भी दिन भर अलर्ट दिखा। स्टेशन परिसर के एक, दो, तीन व चार नंबर प्लेटफार्म पर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

भीड़-भाड़ की रोकथाम के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली पैसेंजर, मेल, सुपर फास्ट एक्सप्रेस समेत करीब 15 जोड़ी ट्रेनों का संचालन आरंभिक स्टेशनों से रद कर दिया गया। लखनऊ-वाराणसी व अयोध्या-प्रयागराज रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही नहीं रही। लंबी दूरी की इक्का-दुक्का ट्रेनें ही गुजारी गईं।
रविवार को वाराणसी-लखनऊ रूट की वरुणा अप व डाउन एक्सप्रेस, मेमू अप व डाउन एक्सप्रेस, सुल्तानपुर-लखनऊ अप व डाउन पैसेंजर, फरक्का अप व डाउन एक्सप्रेस, सद्भावना अप एक्सप्रेस, श्रमजीवी अप व डाउन एक्सप्रेस, सुहेलदेव अप, मरुधर अप, सुल्तानपुर वाराणसी अप व डाउन पैसेंजर का संचालन आरंभिक स्टेशनों से निरस्त कर दिया गया।
वहीं सियालदह डाउन, कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस, हरिहरनाथ डाउन का संचालन आरंभिक स्टेशनों से निरस्त किया गया। प्रयागराज-अयोध्या रेल मार्ग पर चलने वाली प्रयागराज-अयोध्या अप व डाउन पैसेंजर, सरयू अप व डाउन एक्सप्रेस व अयोध्या से लोकमान्य तिलक को जाने वाली साकेत डाउन एक्सप्रेस का संचालन आरंभिक स्टेशन से निरस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें