स्वच्छता रैंक में नंबर वन की होड़ में आने के लिए रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने पूरी सख्ती दिखाई है। स्टेशन के तीन प्लेटफार्मों पर सफाई के चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 24 घंटे में दो शिफ्ट में सफाई का काम किया जा रहा है। सफाई की निगरानी के लिए स्टेशन के निरीक्षकों को भी लगाया गया है।
स्टेशन को साफ-सुथरा रखने की रेल विभाग की तमाम कोशिशें कामयाब नहीं हो पा रही हैं। बुधवार को स्टेशन परिसर के बाहर व प्रतीक्षालय में कचरा देखा गया। केंद्र सरकार की ओर से सर्वे क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने रेलवे की स्वच्छता रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें अलग-अलग जिलों को रैंक दी जानी थी। इसकी रिपोर्ट आने लगी है। फिलहाल स्टेशन अभी गंदगी की कैटेगरी से दूर है।
इसकी वजह है कि अधिकारी सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन को साफ-सुथरा रखने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। पिछले सप्ताह सीआरएस व डीआरएम ने कोइरीपुर में डबल लाइन का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के तीनों प्लेटफार्मों पर सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने का आदेश दिया था। स्वच्छ स्टेशनों में सुल्तानपुर का नाम शामिल करने को लेकर स्थानीय रेल अधिकारियों ने विशेष जोर दिया है। इस समय स्थानीय रेलवे स्टेशन के तीन प्लेटफार्म पर सफाई के लिए चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, आरक्षण केंद्र, मेन गेट, पार्सल विभाग समेत अन्य स्थानों की निगरानी भी लगातार करवाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो प्रत्येक प्लेटफार्म पर कचरे के लिए डस्टबिन रखवाया गया है। इससे नियमित कचरा निकाल लिया जाता है। फिर भी लोग कचरा बिना स्थान देखे फेंक देते हैं।