जिले में डायरिया बेकाबू होता जा रहा है। लगातार डायरिया से पीड़ित बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। पीड़ितों की संख्या में तेजी से इजाफा होने से चिकित्सक भी हैरान हैं। कई वार्डों में पंखा न चलने से तीमारदार मरीजों को हाथ से पंखा करने को मजबूर हैं।
भीषण गर्मी से संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। जिले में सबसे ज्यादा लोग डायरिया से पीड़ित होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में ज्यादा संख्या बच्चों की है। चिकित्सक डायरिया से पीड़ित मरीजों की तेजी से बड़ रही संख्या देखकर हैरान हैं। चिकित्सक इसकी वजह भीषण गर्मी को मान रहे हैं।
मंगलवार को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में कई बच्चे डायरिया से पीड़ित होकर भर्ती हुए हैं। जनरल वार्ड में शहर के विवेकनगर निवासी हिमांशु, चांदा निवासी कमलेश सिंह, कूरेभार कस्बा निवासी पवन कुमार, कुड़वार निवासी सर्वेश तिवारी समेत कई लोग भर्ती हैं।
का पानी, नारियल पानी, खिचड़ी के साथ ही तरल पदार्थ देते रहना चाहिए।