फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे बंद रही पखरौली रेलवे क्रॉसिंग, हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
पखरौली रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से लगा जाम। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलपथ पर पखरौली क्रॉसिंग के निकट शनिवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। मवेशी का शव इंजन से निकालने के लिए आधे घंटे से अधिक समय तक मालगाड़ी को आउटर पर रोकना पड़ा। इसकी वजह से पखरौली क्रॉसिंग को एक घंटे तक बंद करना पड़ा। क्रॉसिंग को बंद किए जाने से लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सुल्तानपुर और पखरौली स्टेशन के बीच स्थित महानपुर गांव के पास वाराणसी की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। मवेशी का शव मालगाड़ी के इंजन में फंस गया। इस वजह से मालगाड़ी को पखरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास आउटर पर रोकना पड़ा। मालगाड़ी के इंजन में फंसे शव को निकालने में करीब आधे घंटे से अधिक समय लग गया। इस दौरान पखरौली क्रॉसिंग को करीब एक घंटे तक बंद करना पड़ा। पखरौली क्रॉसिंग को बंद किए जाने से लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भीषण जाम लग गया।
तपती धूप में देर तक खड़े बाइक सवार व छोटे चार पहिया वाहन चालकों ने गंतव्य तक जाने के लिए अन्य रास्तों का सहारा लिया। हाईवे पर काफी देर तक बड़े वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पखरौली स्टेशन अधीक्षक एस कुमार ने बताया कि वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई थी। उसका शव इंजन में फंस गया था। शव निकालने में समय लगा। इस वजह से रेलवे क्रॉसिंग बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें