फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली का पीसीएल ट्रॉफी पर कब्जा

Tue, 17 May 2016 10:10 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परसावां गांव में आयोजित छह दिवसीय पीसीएल-3 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रायबरेली टीम ने 42 रनों से अमेठी टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश सरकार के खेलमंत्री रामसकल गुर्जर व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने विजेता तथा उपविजेता टीम के कप्तानों को नगद इनामी राशि के साथ ट्रॉफी सौंपी।
विज्ञापन



स्थानीय विधायक, काबीना मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के पैतृक गांव परसावां में आयोजित पीसीएल-3 (परसावां क्रिकेट लीग-3) अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार देर शाम अमेठी व रायबरेली के मध्य खेला गया।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी रायबरेली की टीम ने 12 ओवर में 92 रन बनाकर अमेठी टीम के जीत के लिए 93 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी अमेठी टीम महज 50 रनों पर सिमट कर मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिललाड़ी अजय कुमार को मैन ऑफ द सीरीज तथा फाइनल मैच में दीपू को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें