फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकखाना उपकेंद्र में घुसा  चूहा, वैक्यूम ब्लॉस्ट

Tue, 17 May 2016 10:10 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
हजारों लोग गर्मी में परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के डाकखाना उपकेंद्र पर सोमवार की रात एक चूहे ने तबाही मचा दी। चूहा घुसने से सब स्टेशन का वैक्यूम ब्लॉस्ट हो गया। अचानक वैक्यूम ब्लॉस्ट होते ही सब स्टेशन के तीन फीडर बंद हो गए। फीडर बंद होते ही विद्युत कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


इसी रात 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से ग्रामीण क्षेत्र के तीन उपकेंद्र ठप हो गए। आसमान से बरस रही आग के दौरान तीन फीडर व तीन उपकेंद्र बंद होने से जिले की 75 हजार आबादी मंगलवार की दोपहर बाद तक झुलसती रही। रात से जुटे विद्युत कर्मियों ने शहर के तीनों फीडरों व उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन की फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति बहाल की। 

आसमान से बरस रही आग के दौरान सोमवार की रात डाकखाना उपकेंद्र के वैक्यूम में एक चूहा घुस गया। चूहे के घुसते ही करीब दो बजे उपकेंद्र का वैक्यूम ब्लॉस्ट हो गया। वैक्यूम ब्लॉस्ट होते ही शहर का बढ़ैयावीर, राजकीय व सब स्टेशन फीडर बंद हो गया।
विज्ञापन


तीनों फीडर रात में एकाएक बंद होते ही गर्मी से इन मोहल्लों में हाहाकार मच गया। रात में ही उपभोक्ताओं का दबाव बढ़ते ही विद्युत कर्मी फॉल्ट को खोजने में जुट गए लेकिन पूरी रात उन्हें सफलता नहीं मिली। मंगलवार की सुबह फॉल्ट मिलने पर वैक्यूम को दुरुस्त कर दोपहर में तीनों फीडरों की आपूर्ति बहाल की जा सकी।

इसी दौरान सोमवार की रात में दरियापुर उपकेंद्र के शास्त्री नगर मोहल्ले का 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। रात में ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं होने से मोहल्ले के लोग मंगलवार की शाम गर्मी में उबलते रहे। शाम को दूसरा ट्रांसफार्मर स्थापित करके मोहल्ले की आपूर्ति बहाल की गई। सोमवार की रात ही अचानक 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से फरीदीपुर, कूरेभार व धनपतगंज उपकेंद्र बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें