अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अमेठी सांसद राहुल गांधी तीन दिवसीय दौरे पर एक सितंबर को अमेठी पहुंचेंगे। दौरे के पहले दिन राहुल गांधी संसदीय क्षेत्र के कुछ गांवों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात करेंगे।
म छह बजे मुंशीगंज स्थित गेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। दूसरे दिन वे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
तीसरे व अंतिम दिन सुबह कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात करने के साथ ही सांसद विकास निधि से पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। यह जानकारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने दी।