फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राहुल गांधी मानहानि केस में निगरानी अर्जी पर सुनवाई 30 जून को

Thu, 25 Jun 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में भाजपा नेता विजय मिश्र की निगरानी अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। परिवादी के अधिवक्ता ने बहस के लिए समय मांगा। जिस पर एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट के एडीजे राकेश ने अर्जी स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 30 जून की तारीख तय कर दी।
विज्ञापन

अदालत ने स्पष्ट किया कि 30 जून को बहस के लिए अंतिम अवसर दिया जाएगा। भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के वाॅयस सैंपल का विधि विज्ञान प्रयोगशाला से मिलान कराने की मांग पर 12 मार्च 2026 को अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। इस अर्जी को विशेष कोर्ट ने बीते दो मई को खारिज कर दी थी। इसके बाद विजय मिश्र ने जिला एवं सत्र न्यायालय में निगरानी अर्जी दाखिल की है। यह मामला वर्ष 2018 का है। आरोप है कि राहुल गांधी ने बेंगलुरु में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता विजय मिश्र ने चार अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दाखिल किया था।
अदालत ने 27 नवंबर 2023 को राहुल गांधी को सुनवाई के लिए तलब किया था। इसके बाद 20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी कोर्ट में पेश हुए और जमानत कराई। इस मामले में 20 फरवरी 2026 को उनका बयान दर्ज किया जा चुका है। अब निगरानी अर्जी पर 30 जून को होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें