सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन (आजाद हिंद) ने तिकोनिया पार्क में चल रहे अन्न-जल सत्याग्रह के दौरान शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
संगठन का आरोप है कि पुलिस ने 14-15 किसानों को हिरासत में लिया, जिनमें महिला किसान राधिका निषाद भी शामिल थीं। उन्हें रातभर महिला थाने में रखने और दूसरे दिन शनिवार सुबह आठ बजे छोड़ने का दावा किया गया है। संगठन ने कार्रवाई के वीडियो साक्ष्य होने की बात कही है। युवा जिलाध्यक्ष राजपति तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष महेश मिश्र ने कहा कि न्याय नहीं मिलने पर मामला उच्च स्तर तक ले जाया जाएगा। संवाद