फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 सूडानी नागरिकों समेत 15 लोगों की क्वारंटीन अवधि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विदेश भ्रमण के बहाने धार्मिक कार्यक्रम में जिले में पहुंचने के बाद क्वारंटीन किए गए 10 सूडानी नागरिकों समेत 15 लोगों के क्वारंटीन अवधि प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बढ़ा दी है। इसके साथ ही प्रशासन ने सूडानी नागरिकों का शेल्टर होम भी बदल दिया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान जिले में पहुंचे 10 सूडानी नागरिकों व उनके साथ रह रहे पांच अन्य लोगों को प्रशासन ने जांच के बाद 14 दिन के लिए खैराबाद स्थित जामिया इस्लामिया मदरसा में क्वारंटीन कर दिया था।
क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उनके क्वारंटीन की अवधि 14 दिन और बढ़ा दी है। इसके साथ ही प्रशासन ने सूडानी नागरिकों समेत मदरसे में रखे गए अन्य का शेल्टर होम बदल दिया है। सूडानी नागरिकों को फरीदीपुर शेल्टर होम में रखा गया है। डीएम सी. इंदुमती ने बताया कि एहतियात के तौर पर सूडानी नागरिकों को 14 दिन और क्वारंटीन में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें