फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कराएगा पुलिस लाइन का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर में सैठा रोड स्थित 87.53 एकड़ भूमि पर जल्द ही पुलिस लाइंस का निर्माण शुरू होगा। पुलिस लाइंस का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। पहले इस काम के लिए राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया था। पीडब्ल्यूडी पुरानी कार्यदायी संस्था की ओर से तैयार 2.25 अरब रुपये लागत आगणन के आधार पर नया आगणन तैयार कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगा।
विज्ञापन

10 वर्ष पूर्व गठित जिले की पुलिस लाइंस अभी जिला मुख्यालय के बजाय अमेठी स्थित मंडी समिति की ओर से निर्मित भवन/परिसर में संचालित होती है। जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइंस नहीं होने से पुलिस महकमे के अधिकारियों के अलावा पुलिसकर्मियों को भी तमाम परेशानी उठानी पड़ती है। कई वर्षों तक चली लंबी प्रक्रिया के बाद कुछ वर्ष पूर्व शासन ने जिला प्रशासन को मुख्यालय पर 87.53 एकड़ भूमि तलाशने को कहा था। इस पर जिला प्रशासन ने शहर से दो किलोमीटर दूर स्थित सैठा रोड पर 87.53 एकड़ सशुल्क भूमि चिह्नित की थी।
भूमि चिह्नित होने के बाद पुलिस महकमे ने किसानों को निर्धारित मुआवजा देकर भूमि का बैनामा कराया। भूमि क्रय करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन ने राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए उससे आगणन भेजने को कहा था। राजकीय निर्माण निगम ने शासन को दो अरब 24 करोड़ 85 लाख रुपये का आगणन भेजा था, जिसे मंजूरी भी मिल गई। प्रक्रिया चल ही रही थी कि शासन ने पिछले हफ्ते एक आदेश जारी कर 50 करोड़ रुपये से ऊपर की लागत के सभी भवन का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी से कराने का आदेश दे दिया। शासन का आदेश मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी पुराने आगणन के आधार पर नया आगणन तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन आरके चौधरी ने बताया कि शासन का निर्देश मिलने के बाद नए सिरे से आगणन तैयार किया जा रहा है। शासन को जल्द ही नया आगणन भेजकर कार्य के लिए स्वीकृत धन को आवंटित करने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें