फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बल्दीराय के निकट इंटरचेंज बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बल्दीराय के निकट इंटरचेंज बनाने के लिए सांसद मेनका गांधी आगे आई हैं। सांसद ने इंटरचेंज के माध्यम से मुसाफिरखाना-अयोध्या मार्ग को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए अपर मुख्य सचिव व यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुुमार अवस्थी को सांसद ने चार मई को पत्र लिखा है। पत्र में सांसद ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी को बल्दीराय के निकट एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज नहीं होने की दिक्कतों के बारे में अवगत कराया है। कहा कि हलियापुर के बाद कूरेभार में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज की सुविधा है। बल्दीराय में तहसील मुख्यालय होने की वजह से क्षेत्र का विकास हो रहा है। इस जगह पर इंटरचेेंज नहीं होने से क्षेत्र के लोगों व तहसील के अधिकारियों-कर्मचारियों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आवागमन का लाभ लेने के लिए हलियापुर या फिर कूरेभार जाना पड़ता है। इंटरचेंज के अभाव में मुसाफिरखाना-अयोध्या मार्ग से आने वाले लोगों को भी लखनऊ या गाजीपुर तक जाने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
दुर्घटना में घायल लोगों को भी तत्काल बल्दीराय सीएचसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसे देखते हुए सांसद ने इंटरचेंज बनवाने की मांग उठाई है। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 20 किमी. से कम दूरी पर इंटरचेंज बनाने की व्यवस्था नहीं है लेकिन अंबेडकरनगर-सुल्तानपुर के पास कम दूरी पर इंटरचेंज मंजूर हुआ है। बताया कि सांसद के पत्र पर यूपीडा विचार कर रहा है। सांसद की पहल का पार्टी के लोगों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें