फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने शुक्रवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के चल रहे निर्माण का विभिन्न जगहों पर निरीक्षण किया। डीएम ने एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के साथ कलवारी बांध चैनेज पर निर्माणाधीन रेलवे उपरिगामी ब्रिज व मार्ग के कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद कूरेभार के पास अरवलकीरी करवत में एक्सप्रेस-वे पर बनाई एयर स्ट्रिप का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने सहरी के पास निर्माणाधीन ब्रिज का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने खामियों को दूर करने का निर्देश यूपीडा व फर्म के अधिकारियों को दिया। साथ ही निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीएम ने मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का भी निर्देश दिया। एसपी ने सीएम के सुरक्षा संबंधी जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए एडीएम वित्त उमाकांत त्रिपाठी ने भी एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया। उनके साथ सीओ सिटी भी मौजूद रहे। इसके पहले बृहस्पतिवार को डीएम ने सीडीओ अतुल वत्स के साथ पैकेज चार के कार्यों का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें