फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 घंटे बाद चीनी मिल में शुरू हुई गन्ने की पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। साफ्ट टूटने से बंद हुई किसान सहकारी चीनी मिल में 26 घंटे बाद बृहस्पतिवार की रात दो बजे से गन्ने की पेराई शुरू करा दी गई। पेराई शुरू होने से किसानों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन

जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में बुधवार की रात करीब 11.30 बजे आरबीसी का साफ्ट टूटने से पेराई ठप हो गई थी। पेराई बंद होने से मिल के यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गई थीं। किसान अपने गन्ने की तौल कराने के लिए परेशान थे। मरम्मत कार्य में लगे चीनी मिल के इंजीनियरों व अन्य तकनीकी स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद खराबी को दूर कर दिया। बृहस्पतिवार की रात दो बजे से गन्ने की पेराई शुरू हो गई। पेराई शुरू हो जाने से किसानों को राहत मिल गई। शुक्रवार को दिन भर किसान अपने गन्ने की तौल कराने में लगे रहे। मिल के जीएम प्रताप नरायण ने बताया कि साफ्ट टूटने से मिल में गन्ने की पेराई बंद हो गई थी। मरम्मत के बाद बृहस्पतिवार की रात दो बजे से गन्ने की पेराई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें