फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी बीएसएफ जवान को सात साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में शुक्रवार को एफटीसी कोर्ट के जज कल्पराज सिंह ने आरोपी बीएसएफ जवान को सात साल के सश्रम करावास व 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ बीएसएफ में कार्यरत जवान शिवमूर्ति ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। कोर्ट ने बृहस्पतिवार को आरोपी को दोषी मानकर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया, जहां सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए पांच गवाहों के साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया। कोर्ट ने जुर्माना की आधी धनराशि पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें